अजब यूपी में फिर गजब! सरकारी नौकरी वाली महिलाओं से शादी कर 8 बार बना दूल्हा, की करोड़ों की ठगी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Mar, 2025 03:23 PM

up s biggest marriageable groom trapped 8 government teachers together

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक शातिर शख्स ने एक दो नहीं बल्कि 8 सरकारी टीचर को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उनसे करोड़ों की ठगी की। यह शातिर...

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक शातिर शख्स ने एक दो नहीं बल्कि 8 सरकारी टीचर को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उनसे करोड़ों की ठगी की। यह शातिर दूल्हा शादी के बाद अपनी पत्नियों को धोखा देकर कहीं दूसरी जगह चला जाता था।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से सामने आई है, जहां एक शख्स ने 9 महिलाओं से शादी की, जिनमें 8 सरकारी टीचर्स थीं। इस दूल्हे ने इन महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाया और उनसे करोड़ों रुपए ठग कर फरार हो गया। घटना का पता तब चला जब 2 पीड़ित पत्नियां पुलिस स्टेशन एक ही पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची और अपनी पूरी कहानी सुनाई।बताया जा रहा है कि पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला 2014 का है, जब अंबेडकर नगर की एक महिला शिक्षिका ने ऑनलाइन शादी साइट पर सोनभद्र के राजन गहलोत नामक युवक से शादी की थी। लेकिन 2016 में यह युवक उसे छोड़कर चला गया। महिला ने बताया कि उसके पति ने उससे 40 लाख रुपए का लोन दिलवाया था, जो उसने हड़प लिया और फिर भाग गया।

यूपी के शादीबाज दूल्हे ने एक साथ 8 सरकारी टीचर्स को फसाया
इसी बीच, दूसरी पत्नी संतकबीर नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी मुलाकात 2022 में हुई थी और 2024 में उस युवक ने शादी का प्रस्ताव दिया। उसने खुद को आबकारी विभाग का कर्मचारी बताया और पैसों की जरूरत बताकर उससे 42 लाख रुपए का लोन ले लिया। उसके बाद वह रकम लेकर फरार हो गया। जब इन दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे से संपर्क किया और पता किया, तो उन्हें पता चला कि उनका पति एक ही है। इसके बाद दोनों ने अन्य महिलाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई और 5 और महिलाओं के नाम पुलिस को बताए। इन महिलाओं में देवरिया, संतकबीर नगर, गोरखपुर और वाराणसी की महिलाएं भी शामिल हैं, जिनसे इसी तरह का धोखा हुआ था।

शातिर दूल्हा सरकारी नौकरी वाली महिलाओं को ही बनाता है अपना शिकार
महिलाओं का कहना है कि आरोपी बहुत शातिर है और सरकारी नौकरी वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाता है। वह पहले इन महिलाओं से प्यार का नाटक करता है और फिर शादी के बाद उन्हें पैसों की जरूरत बताकर उनसे लोन की बड़ी रकम ऐंठता है और बाद में फरार हो जाता है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी दूल्हे की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!