स्नान, शक और खूनी कुल्हाड़ी: Banda के बगेहटा में वो खौफनाक मंजर, जब पत्नी की चीखों से दहल उठा गांव

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Apr, 2026 08:13 AM

banda news wife murdered with axe in banda

Banda News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गुरुवार को कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बगेहटा गांव निवासी मोबीन 45 वर्षीया अपनी पत्नी सरफिया पर शक करता था। जिसकी वजह...

Banda News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गुरुवार को कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बगेहटा गांव निवासी मोबीन 45 वर्षीया अपनी पत्नी सरफिया पर शक करता था। जिसकी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके चलते आज मोबिन ने अपनी पत्नी पर कई बार कुल्हाड़ी से उस समय किया जब वह स्नान कर रही थी। घटना में सरफिया (45) की मौके पर मृत्यु हो गई। 

ये भी पढ़ें:- ना घर बचा, ना बच्चे: आग के तांडव ने उजाड़ा दिहाड़ी मजदूरों का संसार, 8 लाख के मुआवजे में तौली गई मासूमों की जान

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस क्षेत्राधिकारी अतरर प्रवीण कुमार ने शाम को बताया कि घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना का मुकदमा पंजीकृत कर हत्यारोपी पति की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!