बकरी चराने गई 14 साल की छात्रा से गैंगरे/प... POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज, पुलिस की 3 टीमें तैनात

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Aug, 2026 10:39 AM

up news eighth class girl student molested in bareilly

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बकरी चराने गई 8वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है जबकि दूसरे की पहचान...

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बकरी चराने गई 8वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुई। उन्होंने बताया कि छात्रा अपने पड़ोस में रहने वाले 8 साल के लड़के के साथ बकरियां चरा रही थी। एक आरोपी अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा और दोनों लड़की को जबरन खींचकर एक खेत में ले गए।

ये भी पढ़ें:- '2 बकरी और पानी की टंकी का लालच...', Lucknow में धर्मांतरण के खेल का ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

अधिकारी ने बताया कि छात्रा के साथ मौजूद लड़के ने घटना की जानकारी उसकी मां को दी, जो करीब आधा किलोमीटर दूर घास काट रही थीं। जब उसकी मां वहां पहुंचीं, तो दोनों आरोपी भाग चुके थे। बाद में छात्रा ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर नवाबगंज थाने में सामूहिक दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:- प्यार, बेवफाई और सूटकेस: प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, उसी ने घोंटा गला और 2 महीने तक कमरे में छुपाया राज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें और विशेष अभियान समूह (एसओजी) को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर दूसरे आरोपी की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!