तड़के-तड़के घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, मलबे में तब्दील हुईं थार समेत 3 कारें... घर में सो रहे 17 लोग बाल-बाल बचे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Jun, 2026 01:57 PM

truck rams into house in bulandshahr 17 people have a narrow escape

बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक रिहायशी मकान में घुस गया। हादसे में मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और परिसर में खड़ी 3 कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि घर में सो रहे 17 लोग सुरक्षित बच गए...

Bulandshahr News: बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक रिहायशी मकान में घुस गया। हादसे में मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और परिसर में खड़ी 3 कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि घर में सो रहे 17 लोग सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। 

ये भी पढ़ें:- शादीशुदा डॉक्टर ने की थी लव मैरिज... फिर छोड़ा घर, अब उन्नाव में नहर किनारे संदिग्ध हालत में मिले दोनों के शव

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष कुमार जैन ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 3:50 बजे हुई। ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और मकान की दीवार तोड़ते हुए परिसर में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का अग्रभाग क्षतिग्रस्त हो गया तथा वहां खड़ी 3 कारें मलबे की चपेट में आ गईं। मकान स्वामी भागेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के समय घर में 2 परिवारों के कुल 17 सदस्य सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर सभी लोग बाहर निकले तो देखा कि ट्रक मकान के अंदर घुसा हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें:- अवैध अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, एम्बुलेंस कर्मियों पर गंभीर आरोप... DM ने दिए जांच के आदेश

दुर्घटना में विक्रम सिंह की वैगनआर, एक सेंट्रो कार तथा आदित्य बंसल की महिंद्रा थार क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार थार वाहन हाल ही में खरीदा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आना दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। बाद में क्रेन की सहायता से ट्रक को मकान से बाहर निकालकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!