दरोगा भर्ती का रिजल्ट जारी… अब होगी असली परीक्षा! 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की फिजिकल राउंड में एंट्री

Edited By Ramkesh,Updated: 07 May, 2026 07:27 PM

sub inspector recruitment result released  now the real test begins over

उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती 2025 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित कर दिया है। अब इन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और फिजिकल टेस्ट की...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती 2025 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित कर दिया है। अब इन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और फिजिकल टेस्ट की चुनौती से गुजरना होगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4,543 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा मार्च 2026 में चार पालियों में संपन्न हुई थी, जिसमें प्रदेशभर से लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे।

इतने अभ्यर्थी हुए सफल
भर्ती बोर्ड के अनुसार कुल 12,333 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है। इसके साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है। कटऑफ की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 369.87854 अंक रही, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 334.65475 अंक निर्धारित किए गए हैं।

अब शुरू होगा फिजिकल राउंड
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा। जानकारी के मुताबिक DV और PST मई के तीसरे सप्ताह में आयोजित किए जा सकते हैं, जबकि PET जून 2026 में कराए जाने की संभावना है। भर्ती बोर्ड जल्द ही परीक्षा केंद्र, तारीख और समय से जुड़ी विस्तृत सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

अभ्यर्थियों की बढ़ी धड़कनें
रिजल्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। अब उम्मीदवारों की नजर अगले चरण पर टिक गई है, क्योंकि फिजिकल टेस्ट ही अंतिम चयन का रास्ता तय करेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!