रिश्ते हुए शर्मसार: नशे में धुत बेटे ने 63 वर्षीय मां से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot,Updated: 29 Aug, 2026 04:18 PM

son commits dirty act against 63 year old mother in up

सिकंदरा राव के सर्कल ऑफिसर अमित पाठक ने बताया कि बड़े भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हाथरस: यूपी के हाथरस जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सिकंदरा राव कोतवाली इलाके के एक गांव में 25 साल के एक कुंवारे युवक को नशे की हालत में अपनी 63 साल की मां के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी के बड़े भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उसने आरोप लगाया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई, जब उनकी मां घर पर सो रही थीं। शिकायत के मुताबिक, आरोपी शराब के नशे में घर में घुसा, अपनी मां को काबू में किया और रेप करने के बाद वहां से भाग गया। 

सिकंदरा राव के सर्कल ऑफिसर अमित पाठक ने बताया कि बड़े भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के नतीजों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!