SHO की शर्मनाक हरकत: आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजे अश्लील वीडियो, SP ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Ramanjot,Updated: 22 Oct, 2026 10:39 AM

sho suspended for posting obscene in an official whatsapp group

बताया जा रहा है कि वीडियो पोस्ट किए जाने के कुछ ही समय बाद उसे हटा दिया गया लेकिन तब तक कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे डाउनलोड कर लिया और उसके स्क्रीनशॉट भी ले लिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक के. के. बिश्नोई ने जांच के आदेश दिए।

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस थाने के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक थाना प्रभारी (SHO) को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगीना) राजेश सोलंकी ने बताया कि बढ़ापुर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने इस ग्रुप में वीडियो पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि वीडियो पोस्ट किए जाने के कुछ ही समय बाद उसे हटा दिया गया लेकिन तब तक कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे डाउनलोड कर लिया और उसके स्क्रीनशॉट भी ले लिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक के. के. बिश्नोई ने जांच के आदेश दिए। 

एक टीम ने सोमवार को थाने का दौरा किया और पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। अधिकारियों ने बताया कि एसपी ने बुधवार शाम कुमार को कदाचार के आरोप में निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि वीडियो अश्लील था जिसमें महिला का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था, जबकि पुरुष का चेहरा छिपा हुआ था। बिश्नोई ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि विभागीय कार्रवाई जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!