प्रयागराज में बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था गंदा धंधा, ACP ने मारा छापा... आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 लोग

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 May, 2026 08:23 AM

prostitution racket busted in prayagraj six people detained

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित कल्याणी देवी मोहल्ले में बीते शनिवार शाम पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं और 2 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में....

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित कल्याणी देवी मोहल्ले में बीते शनिवार शाम पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं और 2 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर ACP की रेड, दरवाजा तोड़ अंदर घुसी पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल्याणी देवी क्षेत्र के एक मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों का आरोप था कि मकान में प्रतिदिन नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे क्षेत्र में संदेह का माहौल बना हुआ था। शनिवार शाम करीब 4 बजे सहायक पुलिस उपायुक्त निकिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में अतरसुइया पुलिस ने मकान पर छापा मारा। पुलिस टीम के पहुंचने पर मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस अंदर पहुंची।

कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
पुलिस के अनुसार मकान के अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस सभी 6 लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था तथा इसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता है या नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मकान मालिक और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!