मेरठ में रिश्ते शर्मसार! 10 वर्षीय सौतेली बेटी से रे/प करने वाले कलयुगी पिता को 20 साल की कठोर सजा, लगा भारी जुर्माना

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 May, 2026 01:05 PM

meerut stepfather convicted of raping minor gets 20 years imprisonment

मेरठ की एक विशेष अदालत ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष ने शनिवार को यह जानकारी दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, अपर जिला न्यायाधीश...

Meerut News: मेरठ की एक विशेष अदालत ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष ने शनिवार को यह जानकारी दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, अपर जिला न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) मोहम्मद बाबर खान की अदालत ने शुक्रवार को आरोपी विनोद निवासी ग्राम बीटा, थाना इंचौली को नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां ने 29 सितंबर 2021 को थाना नौचंदी में विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

ये भी पढ़ें:- बाराबंकी में खौफनाक डकैती: कारोबारी के परिवार के मुंह पर चिपकाया टेप, बच्चों को पीटा... फिर करोड़ों लूट कर 7 बदमाश फरार!

पुलिस ने बताया कि महिला का पति वेल्डिंग का काम करता है और आरोप है कि घटना वाले दिन उसने 10 वर्षीय सौतेली बेटी को घर में अकेला पाकर उससे दुराचार किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी, जिसके बाद उसकी मां ने आरोपी पति के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) के प्रावधानों और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। 

ये भी पढ़ें:- मेरठ में नर्स की हत्या कर ई-रिक्शा से मेडिकल कॉलेज के बाहर फेंका श/व! वार्ड बॉय और बहन पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी फरार

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मामले की निगरानी की गई और अदालत में प्रभावी पैरवी की गई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने जघन्य अपराध के मामलों में अपराधियों को कम से कम समय में सजा और दोषसिद्धि दिलाने के लिए 'ऑपरेशन कन्विक्शन' नाम से एक विशेष अभियान शुरू किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!