बैंकॉक रूट पर एक्टिव है बड़ा ड्रग नेटवर्क: वाराणसी के बाद अब लखनऊ में पकड़ा गया ₹10 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा, तस्कर गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Jun, 2026 07:05 AM

man arrested at airport with hydroponic marijuana worth over rs 10 crore

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की वायु खुफिया इकाई (AIU) ने एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार करके उसके पास से करीब 10.39 करोड़ रुपए मूल्य का संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी....

Lucknow News: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की वायु खुफिया इकाई (AIU) ने एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार करके उसके पास से करीब 10.39 करोड़ रुपए मूल्य का संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, शुक्रवार को खुफिया जानकारी के आधार पर एआईयू अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। आरोपी ओमान एयर की एक उड़ान से बैंकॉक होते हुए मस्कट के रास्ते लखनऊ पहुंचा था।

चेकिंग के दौरान ट्रॉली बैग से निकला 10.39 किलो  हाइड्रोपोनिक गांजा
बयान के अनुसार ग्रीन चैनल पर रोककर उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई। बयान के मुताबिक तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से हरे रंग के पदार्थ से भरे 13 पॉलीथीन पैकेट बरामद हुए जिसके हाइड्रोपोनिक गांजा होने का संदेह है। बयान के अनुसार जब्त पदार्थ का कुल वजन 10.397 किलोग्राम है। बयान में कहा गया कि जांच में प्रथम दृष्टया इसके गांजा होने का संदेह उत्पन्न हुआ। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि यात्री नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ जब्त करके और एक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

वाराणसी में हुई बड़ी जब्ती से जुड़े तार
यह कार्रवाई 1 जून को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई बड़ी बरामदगी के बाद सामने आई है। तब बैंकॉक से आई एक उड़ान से आए थाईलैंड के 6 नागरिकों को गिरफ्तार करके 19.7 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया था। इसकी कीमत 19 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई थी। जांच एजेंसियों का आरोप है कि आरोपी पहले भी कोलकाता-गया मार्ग से नशीले पदार्थों की तस्करी कर चुके हैं। जांच एजेंसियों ने कहा था कि हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी में शामिल व्यापक नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!