यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 IPS अफसरों का सरकार ने किया तबादला, देखें लिस्ट

Edited By Ramkesh,Updated: 21 May, 2026 05:34 PM

major administrative reshuffle in uttar pradesh the government transferred 9 ip

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन ने 1994 बैच के तीन वरिष्ठ डीजी रैंक के अधिकारियों समेत एडीजी स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी है। जय नरायन...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन ने 1994 बैच के तीन वरिष्ठ डीजी रैंक के अधिकारियों समेत एडीजी स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी है। जय नरायन सिंह पुलिस महानिदेशक/एडीजी, यूपी पॉवर कॉरपोरेशन लि. से हटाकर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ बनाया गया।

PunjabKesari

ध्रुव कान्त ठाकुर डीजी नागरिक सुरक्षा व विशेष सुरक्षा बल के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर पुलिस महानिदेशक, होमगाडर्, लखनऊ बनाया गया। साथ में डीजी नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। बिनोद कुमार सिंह को डीजी सीआईडी व साइबर क्राइम के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर अब डीजी सीआईडी के साथ डीजी साइबर क्राइम व डीजी यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

आलोक सिंह को एडीजी कानपुर जोन से हटाकर डीजी, पीएसी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया। साथ में डीजी विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।  अनुपम कुलश्रेष्ठ को एडीजी आगरा जोन से हटाकर एडीजी कानपुर जोन, कानपुर भेजी गईं जबकि सतीश गणेश को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा से अब उन्हें एडीजी अपराध का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 

डॉ आर के स्वर्णकार को एडीजी पीएसी मुख्यालय से हटाकर एडीजी, यूपी पॉवर कॉरपोरेशन लि. लखनऊ बनाया गया है ।  एस के भगत एडीजी अपराध से हटाकर एडीजी आगरा जोन, आगरा की जिम्मेदारी दी गई।  गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, अभियोजन से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ बनाया गया है । 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!