Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jan, 2023 03:20 PM
भारतीय क्रिकेट (Indian Cricketer) टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ बुधवार की सुबह कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन (Mathura) पहुंचे। उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित नीम करोली...
मथुरा(मदन सारस्वत): भारतीय क्रिकेट (Indian Cricketer) टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ बुधवार की सुबह कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन (Mathura) पहुंचे। उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित नीम करोली बाबा आश्रम में बाबा की समाधि स्थल के दर्शन किए। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आश्रम में लगभग एक घंटे तक रुके। उन्होंने वहां पर बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया। समाधि स्थल के दर्शन के बाद कुटिया में ध्यान भी लगाया।
ये भी पढ़ें: UP के बांदा जिले में Delhi जैसा भयानक Road Accident, तेज रफ्तार डंपर ने महिला को 3KM तक घसीटा!
विराट कोहली ने फैंस को दिया ऑटोग्राफ, फोटो भी खिंचवाए
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान विराट कोहली ने अपने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया, उनके साथ फोटो भी खिंचाए। इसके बाद विराट और अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। नीम करोरी आश्रम के अधिकांश कर्मचारियों को भी उनके आगमन की जानकारी थी। आनंदमयी आश्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं करने दिया गया।

ये भी पढ़ें: Rahul की अगुवाई में ऐलम गांव से आगे बढ़ी 'Bharat Jodo Yatra' एक बार फिर अपनी चर्चित सफेद टीशर्ट में यात्रा करते दिखे गांधी
क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के कार्यक्रम को रखा गया था गोपनीय
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वृंदावन आने का कार्यक्रम बुधवार दोपहर को था लेकिन, वह सुबह-सुबह ही बाबा नीम करोली आश्रम पहुंच गए। उनका कार्यक्रम इतना गोपनीय रहा था कि किसी को भनक तक नहीं लगी। बाबा नीम करोली आश्रम में विराट और अनुष्का को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया। दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। आश्रम में विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया।