पत्नी को नौकरी के लिए भेजा दुबई, फिर दूसरी महिला के साथ लिव-इन में रहने लगा पति, हकीकत सामने आते ही...

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Mar, 2025 11:03 AM

husband sends his wife to dubai and gets involved in another relationship

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां दुबई में नौकरी कर रही एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसने गाजियाबाद में एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में...

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां दुबई में नौकरी कर रही एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसने गाजियाबाद में एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया। जब महिला को इस बारे में पता चला, तो उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और गाजियाबाद आकर ससुराल पहुंची, लेकिन उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया।

शादी और दहेज को लेकर विवाद
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी शादी साहिबाबाद थानाक्षेत्र में 2020 में हुई थी। शादी में उनकी मां ने करीब 20 लाख रुपए खर्च किए थे, लेकिन ससुराल पक्ष इसके बाद भी संतुष्ट नहीं था। दहेज में और रुपए, कार और 5 लाख रुपए नकद की मांग की गई थी। महिला का कहना है कि उनके पिता की 2012 में मौत हो गई थी, और शादी के बाद से ही दहेज को लेकर लगातार दबाव बनाया गया था।

नौकरी कर दहेज पूरा करने का दबाव
पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो उनके साथ मारपीट की गई। उनके पति ने यह धमकी दी कि अगर उनकी मां दहेज नहीं देंगी, तो वह उनकी नौकरी करवाकर दहेज का पैसा पूरा कराएंगे। इसके बाद 2021 में महिला को दुबई में नौकरी मिल गई। अगले साल, यानी 2022 में उनके पति ने भी दुबई में काम शुरू किया, लेकिन 2023 में वह वापस गाजियाबाद आ गए।

पति के लिव-इन रिलेशनशिप का खुलासा
कुछ समय बाद महिला को पता चला कि उनका पति गाजियाबाद में एक अन्य महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। जब महिला को यह जानकारी मिली, तो उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और गाजियाबाद आकर ससुराल पहुंची। 18 अक्टूबर 2024 को जब वह अपनी ससुराल पहुंचीं, तो उनकी सास, पति, ननद और नन्दोई ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया।

गाली-गलौज और मारपीट का आरोप
महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की गई। उसकी ननद ने उसके कपड़े फाड़ दिए और नन्दोई ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। इस घटना के बाद से महिला बेहद परेशान है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!