विवादों में घिरा CM योगी का आगरा दौरा, अस्पताल प्रशासन ने तीमारदारों को 45 मिनट किया कैद

Edited By Ajay kumar,Updated: 05 May, 2018 03:37 PM

hospital administration gets 45 minute prison term

तूफान और भारी बारिश से प्रभावित हुए लोगों का हाल चाल जानने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे। अब उनका यह दौरा विवादों में घिर गया है।

आगरा: तूफान और भारी बारिश से प्रभावित हुए लोगों का हाल चाल जानने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे। अब उनका यह दौरा विवादों में घिर गया है। बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में मुख्यमंत्री पीड़ितों से मिलने गए थे उसमें तीमारदारों को बंधक बनाकर रखा गया था। मुख्यमंत्री योगी के जाने के बाद ही अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मुक्त किया। खबरों के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने तीमारदारों को करीब 45 मिनट तक बंधक बनाकर रखा। 

मुख्यमंत्री ने आज सुबह यहां अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वह घायलों से मिलने सुबह 8.30 बजे अस्पताल गए । इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे। इन दोनों स्थानों पर उन्होंने घायलों का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने इसके बाद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।     

इससे पहले मुख्यमंत्री शुक्रवार की देर रात यहां पहुंचे और जिले के प्रशासन तथा पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक में जनपद में आई आंधी, तूफान व वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें अब तक वितरित की गयी राहत धनराशि और विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!