भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ में फंसे योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत

Edited By Nitika,Updated: 16 Nov, 2020 11:59 AM

cm yogi trivendra singh rawat stranded in kedarnath

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ में फंस गए हैं।

 

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ में फंस गए हैं। मौसम में सुधार होते ही वह बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।


PunjabKesari
दरअसल दोनों मुख्यमंत्रियों ने सोमवार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर बद्रीनाथ में शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेना था लेकिन भारी बर्फबारी के कारण हेली सेवा उड़ान ही नहीं भर पा रही है। इसी के चलते दोनों मुख्यमंत्री हेलीपैड से वापस सेफ हाउस में लौट गए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खराब मौसम के कारण अभी मुख्यमंत्री केदारनाथ में ही रुके हुए हैंं। मौसम में सुधार होते ही बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।
PunjabKesari
बता दें कि योगी और रावत रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे थे, जहां दोनों मुख्यमंत्री सोमवार सुबह केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया में शामिल हुए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!