CM योगी का सपा पर हमला, बोले- ‘सपा का मतलब लूट-खसोट और डकैतों का गिरोह’

Edited By Ramkesh,Updated: 29 Aug, 2026 03:50 PM

cm yogi attacks sp saying  sp stands for plunder and a gang of robbers

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया, ''सपा का मतलब है लूट-खसोट, सपा का मतलब है डकैतों का एक गिरोह।'' योगी ने यहां 305 करोड़ रुपये से अधिक की 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास...

देवरिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया, ''सपा का मतलब है लूट-खसोट, सपा का मतलब है डकैतों का एक गिरोह।'' योगी ने यहां 305 करोड़ रुपये से अधिक की 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''2017 से पहले कहावत थी - देख सपाई, बिटिया घबराई।

अपनी अय्याशी के लिए खजाने में जो डकैती डाली
लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ''अपनी अय्याशी के लिए सपा मुखिया ने प्रदेश के खजाने में जो डकैती डाली, उसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।'' मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले प्रदेश में माफियाओं की समानांतर सत्ता चलती थी, लेकिन आज उत्तर प्रदेश अपने नाम के अनुरूप बन चुका है और अब कोई प्रदेश को ''बीमारू राज्य'' या ''प्रश्न प्रदेश'' नहीं कहता। 

हमने माफिया को मिट्टी में मिलाया
योगी ने कहा, ''अब उप्र में 'एक जिला- एक माफिया' नहीं, 'एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज' है। हमने माफिया को मिट्टी में मिलाया है तो इंसेफेलाइटिस को समाप्त कर दिया है।'' मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया, ''उप्र में 2017 से पहले न विकास था, न सुरक्षा थी, न सम्मान था। न रोजगार था, न गरीब के लिए आवास, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली और सड़क थी। स्कूल नकल के अड्डे बन गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जुलाई से 15 नवंबर तक इंसेफेलाइटिस का दौर देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संतकबीरनगर और बस्ती में भय लेकर आता था। उन्होंने आरोप लगाया, ''यह बीमारी नहीं, सपा-कांग्रेस सरकारों की बीमार मानसिकता थी। 40 साल में 50 हजार मासूमों की मौत हो गई, लेकिन सपा या कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री हाल लेने नहीं आया।'' कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी समेत कई नेता मौजूद थे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!