'खरीफ-2026 की तैयारियां समय से हों पूरी', CM Yogi ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- किसानों को हर जरूरी संसाधन दिलाएं

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 May, 2026 06:07 PM

complete all preparations for kharif 2026 on time says yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कृषि विभाग की विभिन्न प्रस्तावित कार्ययोजनाओं की समीक्षा की और खरीफ-2026 के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिये। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कृषि विभाग की विभिन्न प्रस्तावित कार्ययोजनाओं की समीक्षा की और खरीफ-2026 के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिये। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, पारदर्शी प्रणालियों और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए दलहन, तिलहन और 'श्री अन्न' (मोटे अनाज) की खेती को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सूखे की आशंका वाले क्षेत्रों के लिए अग्रिम कार्ययोजनाएं तैयार रखी जाएं और जरूरत पड़ने पर किसानों को वैकल्पिक फसलों के बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कृषि विभाग को 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' की तर्ज पर अपनी विशिष्टताओं को प्रदर्शित करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित करनी चाहिए। 

बयान के मुताबिक बैठक में बताया गया कि खरीफ-2026 में 110.65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोआई और 302.62 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा धान उत्पादन का लक्ष्य 224.25 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है, जबकि बाजरा, मक्का, अरहर और मूंगफली के उत्पादन लक्ष्य भी बढ़ाए गए हैं। बयान के अनुसार आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों को समय-समय पर तकनीकी कृषि सलाह उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जानकारी मोबाइल फोन पर संदेश, सोशल मीडिया, दूरदर्शन, आकाशवाणी और अन्य माध्यमों से किसानों तक पहुंचाई जानी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!