संभल में बड़ी कार्रवाई: कब्रिस्तान की जमीन पर बनी मुस्तफा कादरी मस्जिद जमींदोज, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Jun, 2026 08:46 AM

administration demolished a mosque built on graveyard land in sambhal

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज भूमि पर निर्मित एक कथित अवैध मस्जिद को राजस्व न्यायालयों के बेदखली आदेश के बाद शनिवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह कार्रवाई नखासा थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव...

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज भूमि पर निर्मित एक कथित अवैध मस्जिद को राजस्व न्यायालयों के बेदखली आदेश के बाद शनिवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह कार्रवाई नखासा थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव में की गई, जहां प्रशासन का दावा है कि मुस्तफा कादरी मस्जिद का निर्माण लगभग 1,200 वर्गमीटर कब्रिस्तान की भूमि पर किया गया था। 

ये भी पढ़ें:- हैरान करने वाली वारदात: पहले किया मां से झगड़ा, फिर चाकू से गोदा और खुद 5वीं मंजिल से लगाई छलांग

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मस्जिद समिति द्वारा तहसीलदार न्यायालय के बेदखली आदेश के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया गया, क्योंकि समिति भूमि पर अपने दावे के समर्थन में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें:- इटावा पुलिस लाइन में सनसनी: 2005 बैच के सिपाही ने उठाया आत्मघाती कदम, भाई भी जिले में ही हैं सब-इंस्पेक्टर

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में यह भूमि कब्रिस्तान के नाम दर्ज है और 21 अप्रैल को इसे खाली कराने का आदेश पारित किया गया था। हालांकि, मस्जिद के देखरेखकर्ता जाकिर हुसैन ने प्रशासन के दावे का खंडन करते हुए कहा कि मस्जिद कई सौ वर्ष पुरानी है और इसका पुनर्निर्माण लगभग 25 वर्ष पहले कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बेदखली आदेश पारित करने से पहले न्यायालय ने मस्जिद समिति का पक्ष समुचित रूप से नहीं सुना।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!