SDM ज्योति मौर्या जैसी कहानी? नौकरी मिली तो बदल गए पत्नी के तेवर, दर-दर की ठोकरें खा रहा 5वीं पास पति

Edited By Ramkesh,Updated: 09 May, 2026 04:01 PM

a story similar to sdm jyoti maurya s the wife s attitude changed after getting

पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ सात फेरों का बंधन नहीं होता, बल्कि भरोसे, त्याग और साथ निभाने का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। जब जिंदगी मुश्किल दौर से गुजरती है, तब यही रिश्ता एक-दूसरे की सबसे बड़ी ताकत बन जाता है।

गोंडा: पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ सात फेरों का बंधन नहीं होता, बल्कि भरोसे, त्याग और साथ निभाने का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। जब जिंदगी मुश्किल दौर से गुजरती है, तब यही रिश्ता एक-दूसरे की सबसे बड़ी ताकत बन जाता है। प्यार, तकरार, जिम्मेदारियां और अनगिनत यादों से बना यह संबंध हर हाल में साथ चलने का वादा होता है पर रिश्तों में किसी कारण बस खटास आ जा तो इंसान अपने आप से ठगा हुआ पता है, ऐसा ही एक ताजा ममाला गोंडा जिले सामने आया है जिसने सभी हैरान कर दिया है। 

दरअसल, 5वीं पास एक युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि पत्नी को नर्सिंग (ANM) का कोर्स पूरा कराने के लिए मजदूरी की। पर जब नौकरी लग गई तो उसके तेवर अब बदल गए उसने साथ रहने से इकार कर दिया। उसका कहना है कि अगर मेरे साथ रहना है तो अपने बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ दो। ऐसा नहीं कर सकते तो 10 लाख रुपये दे कर तलाक दे दो। 

ये है पूरा मामला 
आप को बता दें कि चपरतल्ला कौरहे गांव के रहने वाले राजेश कुमार वर्मा की शादी 2001 में राम उजागर की बेटी रेनू वर्मा से हुई थी। वह पिपरा लालच गांव की रहने वाली हैं। राजेश ने बताया कि शादी के समय उनकी उम्र 8 से 10 साल थी। 17 साल बाद 2018 में गौना हुआ, जिसके बाद रेनू कुछ समय तक साथ में रहीं। इसके बाद पत्नी ने पति से पढ़ाई की इच्छा जताई। पति ने भी पत्नी की बात मान कर पढाई के लिए तैयार हो गया। मेहनत मजदूरी करके पत्नी को नर्सिंग (ANM) का कोर्स कराया। इसके बाद पत्नी को नौकरी लग गई। पति का आरोप है कि अब मेरी पत्नी मुझसे पीछा छुड़ाना चाहती है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कर पढ़ाई में खर्च हुए पैसे और जेवर वापस दिलाने की मांग की है। 

पति पंजाब में करता था काम 
पति ने बताया कि पत्नी को पढ़ाने के लिए पंजाब में लोहा लोड करने का काम किया। एक- एक रुपया जोड़कर पत्नी के लिए भेजता था। यहां तक कि 12 हजार रुपये की पायलें दी थीं, घर से दो भैंस को बेचा फिर जकर कोर्स को पूरा कराया था। 

माता- पिता को छोड़ने का ससुराल वाले बना रहे दबाव 
पति का आरोप है कि पत्नी और ससुराल वाले उस पर अपने माता-पिता को छोड़कर गोंडा में अलग रहने का दबाव बना रहे हैं। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो वे उसे 10 लाख रुपये देकर समझौता करने को कहते हैं।

पति का आरोप- वादे से मुकरी पत्नी 
पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि पढ़ाई के दौरान उसकी पत्नी ने वादा किया था कि जब तक उसे नौकरी नहीं मिल जाती, वह अपने मायके में रहेगी। नौकरी मिलने के बाद वह साथ रहने लगेगी। लेकिन अब वह घर आने को तैयार नहीं है। उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने शादी और गौना की रस्म के दौरान दिए गए गहने भी रख लिए हैं। वह अपनी पत्नी को लाने के लिए कई बार ससुराल गया, लेकिन हर बार उसे भगा दिया गया। अब उसने प्रशासन से न्याय की मांग की है। मैं सिर्फ पांचवीं क्लास तक पढ़ा हूं। मैंने मजदूरी करके अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया, लेकिन अब वह कह रही है कि वह तुम्हारे घर नहीं आएगी।

गोंडा में काम करती हूं, चाहती हूं कि पति यहीं मेरे साथ रहें
रेनू वर्मा के मुताबिक, उन्होंने अपने पति से कहा था कि वह गोंडा में काम करती हैं, इसलिए उनके पति वहीं उनके साथ रहें। जब मौका मिलेगा, तो वह अपने ससुराल चली जाएंगी। लेकिन उसके पति और ससुराल वाले उस पर गांव में रहने का दबाव बना रहे हैं। रेनू ने आरोप लगाया कि उसका पति गोंडा में उसके किराए के कमरे पर आया और उसके साथ मारपीट की। उसके खिलाफ SP ऑफिस से लेकर महिला थाने तक कई शिकायतें दर्ज कराई हैं। अब उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

 जानिए घटना क्या बोली पुलिस?
महिला पुलिस का कहना है मामला फैमिली काउंसलिंग सेंटर में चल रहा है। ये लोग एक बार आए थे, पति अपनी पत्नी से कह रहा है कि नौकरी छोड़कर हमारे घर पर रहो। पत्नी नौकरी छोड़ने को तैयार नहीं है। दोनों को रविवार को फिर बुलाया गया है। रेनू ने कहा था कि मैं घर चली जाऊंगी। उसे नहीं छोड़ूंगी, लेकिन नौकरी भी नहीं छोड़ूंगी और घर पर नहीं रहूंगी। फिलहाल दोनो को पुलिस ने द्वारा समझया गया है, लेकिन अभी तक मसले का कोई हल नहीं निकला है। हालांकि इंटर नेट पर इस खबर को लेकर लोग पति के प्रति ज्यादा ही सहानुभूति दिखा रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!