अज्ञात ट्रक ने उजाड़ दीं 5 जिंदगियां: बाइक सवार पूरे परिवार की सड़क हादसे में मौत, नंबर प्लेट से कातिल ट्रक की तलाश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 May, 2026 09:02 AM

5 people including 3 children of a family died in road accident in bulandshar

बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में बीते शुक्रवार को सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनके 3 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें....

Bulandshahr News: बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में बीते शुक्रवार को सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनके 3 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तम कुमार (45), उनकी पत्नी उर्मिला (40) और बच्चे निशान्त (8), दिशा (6) एवं अनायरा (6) के रूप में हुई है जो धमैडा कीरत गांव के निवासी थे। उन्होंने कहा कि उत्तम कुमार किसी से मोटरसाइकिल लेकर खुर्जा गए थे और लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें:- सावधान! ChatGPT से बनाईं IPL की हूबहू नकली टिकटें, इकाना स्टेडियम के बाहर बेच रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

एसएसपी के अनुसार, मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पुलिस का कहना है कि मौके से हरियाणा नंबर की एक ट्रक की नंबर प्लेट मिली है, जिसके आधार पर ट्रक की तलाश की जा रही है। जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- सगाई टूटी तो विलेन बने युवक ने रची ऐसी साजिश, साले को जेल भिजवाने के लिए CM योगी को दी जान से मारने की धमकी

सिंह ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। इससे पहले घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!