बंगाल नतीजे के बाद अखिलेश ने तोड़ा I-PAC से नाता?  कहा- मेरे पास पैसे नहीं, वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके...

Edited By Ramkesh,Updated: 06 May, 2026 04:13 PM

akhilesh breaks ties with i pac after bengal results he says  i don t have the

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के साथ अपना करार धन के अभाव के कारण खत्म किया है और हाल के पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से इसका कोई सम्बन्ध नहीं...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के साथ अपना करार धन के अभाव के कारण खत्म किया है और हाल के पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से इसका कोई सम्बन्ध नहीं है।

यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आई-पैक के साथ पार्टी का करार खत्म किये जाने से सम्बन्धित एक सवाल पर कहा, "हां हमारा संबंध था और कुछ महीने हमारे साथ उन्होंने काम भी किया लेकिन उसके बाद हम काम नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि हमारे पास इतना धन नहीं है।

यादव ने पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणामों से डर के कारण करार खत्म करने के एक सवाल पर कहा, "वास्तव में हमारे पास धन की कमी है। हम उतना नहीं खर्च कर सकते।" सपा प्रमुख ने कहा कि वह पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके इस बारे में निर्णय लेंगे कि किस कम्पनी की सेवाएं ली जाएं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!