UP में हाईटेंशन तार से टकराकर खेत में गिरा ट्रेनिंग विमान: मौ/त को मात देकर मलबे से सुरक्षित निकलीं महिला पायलट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 Jun, 2026 07:45 AM

training aircraft crashes in kasganj female trainee pilot safe

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार को 2 सीट वाला एक प्रशिक्षण विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन महिला प्रशिक्षु पायलट बाल-बाल बच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला यह विमान कासगंज जिला...

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार को 2 सीट वाला एक प्रशिक्षण विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन महिला प्रशिक्षु पायलट बाल-बाल बच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला यह विमान कासगंज जिला मुख्यालय क्षेत्र में पुलिस लाइंस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि जमीन पर गिरने से पहले विमान एक हाई-टेंशन तार से टकरा गया था। नई दिल्ली स्थित नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कासगंज में दुर्घटनाग्रस्त हुए प्रशिक्षण विमान में सवार 28 वर्षीय महिला प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित हैं और घटना की जांच की जा रही है।

हादसे का शिकार हुआ चेतक एविएशन का सेसना-152 विमान
महानिदेशालय ने एक बयान में बताया कि अलीगढ़ में उड़ान प्रशिक्षण में लगा चेतक एविएशन सेसना 152 विमान वीटी-एएफबी कासगंज के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। महिला प्रशिक्षु पायलट के सुरक्षित होने की सूचना है। डीजीसीए के अनुसार, चेतक एविएशन ने जानकारी दी कि विमान का पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। सेसना 152 एक एकल इंजन वाला 2 सीट का विमान है, जिसका मुख्य रूप से प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि विमान क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहा था कि तभी अचानक उसकी ऊंचाई कम होने लगी और वह पास के एक खेत में जा गिरा। उन्होंने बताया कि नीचे आते समय विमान हाई-टेंशन तार से टकरा गया, जिससे तार टूट गए और विमान को भी काफी नुकसान पहुंचा।

घायल महिला पायलट अस्पताल में भर्ती, मौके पर पहुंची टीमें
पुलिस के मुताबिक, घायल प्रशिक्षु पायलट की पहचान महाराष्ट्र निवासी कायनात के रूप में हुई है और उन्हें तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, पायलट की हालत स्थिर है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बचाव दलों के साथ मौके पर पहुंचे तथा एहतियात के तौर पर दुर्घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई। बिजली विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी भी क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की मरम्मत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मौके पर पहुंचे। हाई-टेंशन तार टूटने के बाद आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। जांच में सहायता के लिए अलीगढ़ से भी एक टीम कासगंज पहुंची है।

तेजी से नीचे आया विमान, तकनीकी खराबी की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले अचानक तेजी से नीचे आया था। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा।

शाम 4 बजे भरी थी उड़ान, आधे घंटे बाद ही क्रैश
इस बीच, अलीगढ़ हवाई अड्डे के निदेशक सत्यव्रत सारस्वत ने बताया कि अलीगढ़ स्थित पायनियर फ्लाइंग एकेडमी के दो सीटों वाले विमान ने शाम करीब चार बजे उड़ान भरी थी और वह थोड़ी देर बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे कासगंज में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद अलीगढ़ हवाई अड्डे के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची और डीजीसीए को मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है।

मलबे से खुद बाहर निकलीं कायनात, स्थानीय लोगों ने की मदद
सारस्वत ने संवाददाताओं को बताया कि विमान में अकेली सवार रही पायलट कायनात खान को मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी और दुर्घटना के बाद पायलट मलबे से बाहर निकलने में कामयाब रहीं और आस-पास मौजूद लोगों ने उनकी मदद की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!