बाराबंकी में डंपर ने उजाड़ी हंसती-खेलती दुनिया: गर्मी से बचने सड़क किनारे सो रहा था परिवार, अब एक ही घर से उठेंगी 4 अर्थियां!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 May, 2026 11:12 AM

a dumper ran over five family members in barabanki killing four

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहे एक परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में पिता, 2 बेटे और 1 बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष....

Barabanki News: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहे एक परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में पिता, 2 बेटे और 1 बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

ये भी पढ़ें:- गंगा में डुबकी लगाते हुए खुलेआम पी रहा था बीयर, वाराणसी में वीडियो वायरल होने पर FIR, गिरफ्तारी के लिए बिहार रवाना हुई पुलिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम झांसा निवासी नीरज चौहान (36) अपनी पत्नी आरती (34), पुत्र अनुराग (12), आशू (8) तथा पुत्री आंशिक (10) के साथ भीषण गर्मी के कारण सड़क किनारे जमीन पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 3 बजे महमूदाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर पूरे परिवार को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि नीरज चौहान और बड़े पुत्र अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- 91% नंबर ही बन गए जान के दुश्मन! गोरखपुर में स्कूल टॉपर की नदी में डूबने से मौत, दोस्तों की ईर्ष्या पर गहराया शक

मिली जानकारी के मुताबिक, आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आरती, आशिका और आशू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में मासूम अंशिका व आशू ने भी दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:- SSC परीक्षा में सेंध: UP STF का नोएडा में बड़ा एक्शन, ₹50 लाख कैश के साथ मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार...₹4 लाख में होता था सौदा

बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मां आरती अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं चारों शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!