राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला- देश की महिलाओं की कैसी रक्षा कर रहे हैं PM मोदी

Edited By Nitika,Updated: 09 Dec, 2019 02:59 PM

rahul gandhi attacks central government

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हजारीबाग के बड़कागांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की महिलाओं की कैसी रक्षा कर रहे हैं।

हजारीबागः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हजारीबाग के बड़कागांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की महिलाओं की कैसी रक्षा कर रहे हैं।
PunjabKesari
राहुल गांधी ने रघुवर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पूरे हिंदुस्तान में झारखंड के मुख्यमंत्री से भ्रष्ट व्यक्ति नहीं है। इसके साथ ही कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं डरे बिना घर से नहीं निकल सकतीं। उन्होंने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही टाटा कम्पनी से जमीन वापस लेकर किसानों को दे दी। हिंदुस्तान में ऐसा कभी भाजपा की सरकार ने नहीं किया, ये हमने करके दिखाया है।
PunjabKesari
वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों को धान का मूल्य 2500 रुपए मिलेगा और किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। हमारी सरकार बनते ही किसान की जमीन बिना पंचायत की अनुमति के नहीं ली जाएगी। जो भूमि अधिग्रहण बिल हम मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में लाए हैं, वही झारखंड को भी देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हम झारखंड के युवाओं के लिए रिक्त पड़ी सरकारी नौकरियों को भरेंगे और रोजगार देंगे।
PunjabKesari
राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन की सरकार आपके जल-जंगल-जमीन की रक्षा करेगी। झारखंड में 10-15 उद्योगपतियों की सरकार नहीं चलेगी, बल्कि गरीबों, मजदूरों, आदिवासियों, युवाओं की सरकार चलेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!