आज 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे हेमंत सोरेन, 14 दलों के 30 नेता होंगे शामिल

Edited By Nitika,Updated: 29 Dec, 2019 01:15 PM

hemant soren to be sworn in as 11th chief minister

झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज हेमंत सोरेन 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता...

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज हेमंत सोरेन 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं हेमंत मंत्रिमंडल के अन्य विधायक 15 जनवरी के बाद शपथ ग्रहण करेंगे। 

समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे राहुल गांधी 
शपथ ग्रहण समारोह में देश के बड़े नेताओं, उद्योगपतियों और हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार, 6 मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 14 दल के 30 नेताओं ने समारोह में शामिल होने की सहमति दी है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई बड़ी हस्तियां समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंच चुकी हैं। 

सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ 
बता दें कि हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने 1 साल 5 महीने 15 दिनों तक सरकार चलाई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!