50 लाख रुपए की सरकारी राशि गबन करने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Edited By Diksha kanojia,Updated: 23 May, 2020 05:50 PM

fir lodged against 4 people for embezzling government funds

झारखंड के दुमका जिले में संचालित दो प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में फर्जी तरीके से नियुक्त लिपिक और शिक्षा विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से करीब पचास लाख रुपए की सरकारी राशि के गबन के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले में संचालित दो प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में फर्जी तरीके से नियुक्त लिपिक और शिक्षा विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से करीब पचास लाख रुपए की सरकारी राशि के गबन के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

जानकारी के अनुसार, दुमका के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी संजय मालवीय ने शुक्रवार को बताया कि शिक्षा विभाग के अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी छक्कू लाल मुर्मू के लिखित आवेदन पर दुमका नगर थाने में भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं दर्ज प्राथमिकी में जिले के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय (काठीकुंड) के लिपिक मनोज कुमार साह, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय (गोपीकांदर) के लिपिक संजय कुमार मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में पूर्व में पदस्थापित तत्कालीन प्रधान लिपिक शशिभूषण श्रीवास्तव और लिपिक मोहम्मद इफ्तेखार को नामजद आरोपी बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!