सैर पर निकली 2 महिलाओं सहित 1 की बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Oct, 2019 01:27 PM

3 people on a walk dies after being cut from the train

झारखंड के पलामू जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक ही परिवार के 3 सदस्यों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतकों में 12 साल की एक बच्ची भी थी।

पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक ही परिवार के 3 सदस्यों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतकों में 12 साल की एक बच्ची भी थी।

जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 5ः30 बजे की है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव की रहने वाली 2 महिलाएं 12 साल की बेटी के साथ सैर पर निकली थी। लालगढ़ स्टेशन की क्रासिंग पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों के घर में मातम छा गया। वहां मौजूद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!