Edited By ,Updated: 30 Jan, 2017 05:02 PM

भदोही जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 394 है औराई। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...
औराई विधानसभा संख्या- 394
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
भदोही जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 394 है औराई। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 01 हजार 672 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 620 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 34 हजार 595 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार पार्टी के लिए सीट पर बेहद मुश्किल लड़ाई है। क्योंकि पार्टी कलह से जूझ रही है। और अन्य दल इसका फायदा उठाने में जुटे हैं। देखना होगा कि कौन सी पार्टी इस बार सीट पर अपना कब्जा जमाती है।

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मदन सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप को हरा जीत हासिल की थी। तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के चक्खीलाल रहे थे। जबकि अपना दल के अनिल कुमार को सिर्फ 02.21 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के रंगनाथ मिश्र ने अपना दल की रीता सिंह को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के रामधनी को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। वहीं कांग्रेस के देवेंद्र नाथ को सिर्फ 03.59 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उदयभान सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के रंगनाथ को हराया था। समाजवादी पार्टी के जाहिद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के होरीलाल चौथे स्थान पर रहे थे।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें