खुद 5 बच्चों का बाप, लेकिन दूसरे की पत्नी पर डाल रहा था डोरे... सोते हुए परिवार पर फेंका तेजाब, फिर...

Edited By Ramkesh,Updated: 19 May, 2026 05:42 PM

a father of five he was wooing another man s wife acid thrown at sleeping

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल को झकझोर देने वाले की घटना सामने आई है। यहां पर एक सिरफिर शख्स ने शादीशुदा महिला से शादी करने का दवाब डाल रहा था, पर महिला ने शादी करने से मना कर दिया। जिससे नाराज आरोपी ने रात के वक्त घर में घुसकर महिला, उसके पति...

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल को झकझोर देने वाले की घटना सामने आई है। यहां पर एक सिरफिर शख्स ने शादीशुदा महिला से शादी करने का दवाब डाल रहा था, पर महिला ने शादी करने से मना कर दिया। जिससे नाराज आरोपी ने रात के वक्त घर में घुसकर महिला, उसके पति और दो मासूम बच्चों पर तेजाब उड़ेल दिया। इस जानलेवा हमले में चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

शादी का दबाव बना रहा था आरोपी 
मिली जानकारी के मुताबिक मामला थाना शीशगढ़ इलाके का है यहां पर एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने महिला लक्ष्मी पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान महिला गहरी निंद्रा में सो रही थी जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। पीड़िता ने बताया कि गांव का ही रहने वाला आरोपी उमेश कश्यप छत के रास्ते दबे पांव घर में दाखिल हुआ। उसने बिना कुछ सोचे-समझे मच्छरदानी के ऊपर से ही पूरे परिवार पर तेजाब उड़ेल दिया और चीख-पुकार मचने पर मौके से फरार हो गया। तेजाब की तपन से पूरा परिवार बुरी तरह झुलस गया। 

अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही पीड़िता
लक्ष्मी ने पुलिस को दिए बयान में बताया, "उमेश कश्यप काफी समय से मुझे परेशान कर रहा था और जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी पांच बच्चों का बाप है। उसके बावजूद भी शादी की दबाव बना रहा है। मैंने जब इस के लिए मना कर दिया तो आरोपी मेरी जान का दुश्मन बन गया। 

एक्शन में पुलिस 
हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस के थाना शीशगढ़ में संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। बरेली के क्षेत्राधिकारी (CO) अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी थाना शीशगढ़ क्षेत्र के पास ही एक नहर के किनारे छिपा हुआ है।पुलिस पर चलाई गोली पुलिस टीम ने जब घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने को कहा, तो आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर सीधे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया।

मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी उमेश कश्यप के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पैर में गोली लगने के कारण आरोपी और घायल सिपाही दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां से आरोपी को सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!