Edited By prachi,Updated: 15 Sep, 2019 04:50 PM

बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर बालिका गृकांड की पीड़िता ने अपने साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले ने एक बार फिर शेल्टर होम केस के जिन्न को बाहर ला दिया है। इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला...
पटनाः बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर बालिका गृकांड की पीड़िता ने अपने साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले ने एक बार फिर शेल्टर होम केस के जिन्न को बाहर ला दिया है। इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है।
तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि सुशासनी अहंकार का चीरहरण कर मुजफ्फरपुर बालिका गृह जनबलात्कार कांड में पीड़ित युवती का चलती गाड़ी में गुंडो ने फिर गैंगरेप किया। इतना विभीत्स कांड होने के बाद भी सरकार सोती रही और फिर पीड़िता का रेप हो गया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधी, बलात्कारी, भ्रष्टाचारी तांडव कर रहे हैं। सीएम जवाब दें।
बता दें कि पीड़िता ने चार युवकों पर चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके चलते पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया गया जिसके चलते पुलिस मामले की जांच में उठी हुई है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के चलते राज्य सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गई है।