IAS अनुराग तिवारी की मौत मामले में आया नया मोड़, इस वजह से गई थी जान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jun, 2017 04:32 PM

ias anurag tiwari  s death was a new twist in the case  it was because of this

आई.ए.एस. अनुराग तिवारी की मौत नशे के चलते होने की बात सामने आ रही है।

लखनऊ: आई.ए.एस. अनुराग तिवारी की मौत नशे के चलते होने की बात सामने आ रही है। एस.आई.टी. टीम के साथ बेंगलूर गए अनुराग के परिजनों को डॉक्टर ने मैडीकल रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि उनका दमा का इलाज चल रहा था। अनुराग सिगरेट का बहुत सेवन करते थे और उन्हें इसके लिए चेताया भी गया था। आई.ए.एस. अनुराग जिस गैस्ट हाऊस में ठहरे थे वहां भी सिगरेट के कई पैकेट मिले थे।

एस.आई.टी. टीम आई.ए.एस. के भाई मयंक को लेकर गत 1 जून को बेंगलूर गई थी, वहां पहले जांच टीम ने आई.ए.एस. के कार्यालय में पूछताछ की फिर उनके कमरे की तलाशी ली। जहां से जांच टीम को 2 लैपटॉप मिले, साथ ही दवा के कई पर्चे भी जांच टीम ने बरामद किए।

पर्चों के जरिए जांच टीम ने डॉक्टर से सम्पर्क किया और उनसे पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। डॉक्टर ने बताया कि आई.ए.एस. अनुराग को दमे की शिकायत थी। वह अत्याधिक नशा करते थे। कई बार उन्हें इससे परहेज करने के लिए भी बोला गया था लेकिन उनकी सिगरेट कम नहीं हो रही थी। यही नहीं डॉक्टर ने एस.आई.टी. को यह भी बताया कि वह किसी तनाव में थे जिसके चलते सिगरेट पीते थे। हालांकि तनाव का कारण डॉक्टर नहीं बता सके।

जबकि पुलिस सूत्रों की मानें तो आई.ए.एस. अनुराग तिवारी पत्नी से अलग होने के बाद अवसाद में आ गए थे। हालांकि आई.ए.एस. के परिजन तनाव की कुछ और वजह बता रहे हैं। उनका आरोप है कि आई.ए.एस. ने कर्नाटक में खाद्य एवं रसद विभाग में हुए 2 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का भंडाफोड़ किया था। इस बात को लेकर उन पर प्रशासनिक और राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा था।

यह था मामला
गत 17 मई की सुबह आई.ए.एस. अनुराग तिवारी का शव हजरतगंज स्थित मीराबाई गैस्ट हाऊस के बाहर औंधे मुंह पड़ा था। उनके चेहरे पर चोट थी और नाक से खून का रिसाव हो रहा था। पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने मौत की वजह दम घुटना बताया था लेकिन परिजनों ने अनुराग की हत्या का आरोप लगाते हुए सी.बी.आई. जांच की मांग की थी। यही नहीं फोरैंसिक टीम पर भी लापरवाही का आरोप लगाया था जिसके बाद बिसरे को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित फोरैंसिक लैब भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!