CM त्रिवेंद्र ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की ये कामना

Edited By Nitika,Updated: 14 Jan, 2021 11:11 AM

trivendra wishes makar sankranti to the people of the state

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है।

वहीं सीएम रावत ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!