संस्कार भारती की स्मारिका ‘‘उत्तरांचल कला दर्पण' का CM रावत ने किया विमोचन

Edited By Nitika,Updated: 26 Oct, 2020 10:41 AM

trivendra released the souvenir of sanskar bharti

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को अपने शासकीय आवास में संस्कार भारती द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘‘उत्तरांचल कला दर्पण'''' का विमोचन किया।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को अपने शासकीय आवास में संस्कार भारती द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘‘उत्तरांचल कला दर्पण'' का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्मारिका में कला तथा संस्कृति से संबंधित लेखों, विभिन्न ऐतिहासिक एवं पुरातत्व से जुड़ी जानकारियों, लेखों, कविताओं एवं चित्रण के माध्यम से विभिन्न पहलुओं का ध्यान दिया गया है। यह स्मारिका पाठकों को रोचक एवं तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध करवाएगी।

वहीं स्मारिका के मुख्य संपादक सतीश कुमार माथुर ने कहा कि इसका प्रकाशन पुरातत्व वेत्ता तथा चित्रकार डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में किया गया है। संस्कार भारती विविध ललित कलाओं के प्रयोग से समाज में सद्गुण, प्रेम, सौहार्दता, सहयोग, एकता और विश्वास का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!