भीमराव अंबेडकर की जयन्ती पर तीरथ सिंह रावत ने दलित के घर किया भोजन

Edited By Nitika,Updated: 14 Apr, 2021 07:14 PM

tirath singh rawat ate food at dalit house on ambedkar jayanti

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी, संसद सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बुधवार को एक दलित नेता पूर्व प्रधान राम प्रसाद के घर दोपहर का भोजन किया।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी, संसद सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बुधवार को एक दलित नेता पूर्व प्रधान राम प्रसाद के घर दोपहर का भोजन किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यालय और रायपुर विधानसभा क्षेत्र में जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक उमेश काऊ और प्रदेश प्रभारी श्री गौतम के साथ पूर्व प्रधान दलित नेता राम प्रसाद के यहां पहुंचे, जहां सभी ने सहभोज किया।

वहीं इससे पूर्व यहां आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वार्ड में टैक्स माफ किया गया है। यहां 175 लोगों का कोरोना का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों के बुजुर्गों को घर-घर जाकर टीका लगाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यहां के रविदास भवन की मरम्मत में जो खर्च आएगा, वह उपलब्ध करवाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!