30 जून से कोरोनेशन अस्पताल में होगी ICU की सुविधाः धन सिंह रावत

Edited By Nitika,Updated: 23 Jun, 2022 11:19 AM

statement of dhan singh rawat

आगामी 30 जून से दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन जिला अस्पताल में आईसीयू सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

 

देहरादून(कुलदीप रावत): आगामी 30 जून से दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन जिला अस्पताल में आईसीयू सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं। आईसीयू संचालन के लिए दून अस्पताल से 10 स्टाफ नर्सों को कोरोनेशन अस्पताल में तैनात किया जाएगा।

दून अस्पताल, कोरोनेशन जिला अस्पताल एवं गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल में वार्ड ब्वायों की कमी शीघ्र दूर की जाएगी। अस्पतालों में आईसीयू एवं ऑक्सीजन प्लांट के संचालन हेतु पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शासकीय आवास में दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन जिला अस्पताल, गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल एवं दून अस्पताल की समीक्षा बैठक की।

डॉ. रावत ने बताया कि आगामी 30 जून से कोरोनेशन जिला अस्पताल में आईसीयू सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आईसीयू संचालन के लिए दून अस्पताल से 10 स्टाफ नर्सों को कोरोनेशन अस्पताल में तैनात किया जाएगा। इसके साथ आईसीयू में 10 वार्ड ब्वायों की शीघ्र तैनाती की जाएगी ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

डॉ. रावत ने बताया कि दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल एवं गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल में वार्ड ब्वायों की कमी शीघ्र दूर की जाएगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि अस्पतालों में वार्ड ब्वॉय, आईसीयू एवं ऑक्सीजन प्लांट संचालन के लिए चतुर्थ श्रेणी के पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!