आत्मनिर्भर कृषि से आत्मनिर्भर भारत का मार्ग होगा प्रशस्तः मुख्यमंत्री

Edited By Nitika,Updated: 10 Aug, 2020 01:21 PM

statement of cm rawat

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा एग्री इंफ्रा फंड से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर कृषि से आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि एग्री इंफ्रा फंड से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर कृषि से आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा।

जानकारी के अनुसार, 1 लाख करोड़ रुपए के एग्री इंफ्रा फंड की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देकर ही देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार दी जा सकती है। इसमें कृषि और किसान की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किश्त की राशि भी जारी की है, जिसका सीधा लाभ देश के 8.5 करोड़ किसानों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य में इस योजना में अभी तक 8.33 लाख किसान पंजीकृत है और उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।

वहीं सीएम रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने भी किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें किसानों को बिना ब्याज के 3 लाख रुपए का ऋण, स्वयं सहायता समूह को बिना ब्याज के 5 लाख रुपए का ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पशुपालन, उद्यान, जड़ी-बूटी, मत्स्य आदि क्षेत्रों में भी इस दिशा में अनेक पहल की गई हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!