उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए आरक्षण तय, राज्य सरकार ने जारी की सूची

Edited By Nitika,Updated: 20 Oct, 2019 06:24 PM

reservation fixed for district panchayat presidents

उत्तराखंड सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों के पदों के लिए अंतिम आरक्षण सूची रविवार को जारी कर दी है। राज्य के 12 जिलों के लिए अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई है।

नैनीतालः उत्तराखंड सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों के पदों के लिए अंतिम आरक्षण सूची रविवार को जारी कर दी है। राज्य के 12 जिलों के लिए अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। वहीं हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों को इसमें शामिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सूची में अनुसूचित जाति, अनुसूचित (महिला), अनुसूचित जनजाति (महिला) और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला एक-एक सीट आरक्षित रखी गई है। देहरादून की जिला पंचायत के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है जबकि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।

इसी तरह उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली और अल्मोड़ा जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों को सामान्य श्रेणी के लिए रखा गया है जबकि गढ़वाल की पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति, रुद्रप्रयाग अनुसूचित जनजाति (महिला), ऊधमसिंह नगर सामान्य महिला, चंपावत सामान्य महिला, बागेश्वर सामान्य महिला और पिथौरागढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष के पद को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।

बता दें कि उत्तराखंड के 12 जिलों में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए हैं। सोमवार 21 अक्टूबर को ही मतगणना का कार्य भी संपन्न होना है। इसके बाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। हरिद्वार जिले को इन चुनावों से अलग रखा गया है। यहां अगले साल चुनाव होंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!