कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी, हरिद्वार बाईपास समय से पहले चालू करने के निर्देश; मेला प्रशासन अलर्ट

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Oct, 2026 07:09 PM

preparations for kumbh 2027 gain momentum directives issued to open haridwar by

उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन ने स्थायी निर्माण कार्यों के साथ अस्थायी व्यवस्थाओं को भी गति दी है। मेला क्षेत्र में शिविर स्थलों के समतलीकरण, अस्थायी सड़कों, बिजली, पेयजल, बस...

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन ने स्थायी निर्माण कार्यों के साथ अस्थायी व्यवस्थाओं को भी गति दी है। मेला क्षेत्र में शिविर स्थलों के समतलीकरण, अस्थायी सड़कों, बिजली, पेयजल, बस अड्डों और पाकिर्ंग स्थलों को विकसित करने का काम तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेलाधिकारी सोनिका ने गुरुवार को बैरागी कैंप, दक्षद्वीप, हरिद्वार बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग-74 के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और कुंभ से पहले हरिद्वार बाईपास को यातायात के लिए चालू करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप और दक्षद्वीप में कुंभ शिविरों के लिए निर्धारित भूमि पर चल रहे समतलीकरण एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर स्थलों को समय से तैयार करने के साथ बिजली, पेयजल और संपकर् मार्गों जैसी आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं, ताकि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और अन्य आगंतुकों को असुविधा का सामना न करना पड़े। दक्षद्वीप में प्रस्तावित अस्थायी बस अड्डे का निर्माण शीघ्र पूरा करने पर जोर देते हुए मेलाधिकारी ने आवागमन के मार्गों को सुचारू बनाए रखने और वाहनों की पाकिर्ंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने हद्दीपुर में प्रस्तावित पाकिर्ंग स्थल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए वहां तक पहुंचने वाले मार्गों और पुलों से संबंधित कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराने को कहा।

इसके बाद मेलाधिकारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की हरिद्वार बाईपास परियोजना के फ्लाईओवर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच-74 पर चिड़यिापुर तक मार्ग की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे करने के निर्देश दिए। अंजनी चौकी के निकट प्वाइंट 4.2 पर बाईपास के अंतिम सिरे को शीघ्र व्यवस्थित करने और आवश्यक साइनेज लगाने को भी कहा, जिससे वाहन चालकों को मार्ग की स्पष्ट जानकारी मिल सके और यातायात सुचारू रहे। मेलाधिकारी सोनिका ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ ही परियोजना निदेशक, नजीबाबाद से दूरभाष पर वार्ता कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिड़यिापुर के निकट अवरुद्ध फ्लाईओवर के कार्य को भी कुंभ की आवश्यकताओं के मद्देनजर प्राथमिकता से पूरा कराने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, टेक्निकल सेल के अधीक्षण अभियंता मनोज भट्ट, पीआईयू के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश, जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे। मेला प्रशासन का जोर कुंभ से पहले आधारभूत सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर है, ताकि विशाल धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम रहे और मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का संचालन बेहतर ढंग से किया जा सके।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!