Kedarnath Yatra 2022: लगातार बढ़ रही जान गंवाने वालों की संख्या, 4 और श्रद्धालुओं की मौत

Edited By Nitika,Updated: 27 May, 2022 10:24 AM

4 more pilgrims died during kedarnath yatra

उत्तराखंड में गुरुवार को केदारनाथ यात्रा पर आए 4 और श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। उच्च हिमालयी क्षेत्र की जटिल जलवायु के कारण चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

 

देहरादून/ रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में गुरुवार को केदारनाथ यात्रा पर आए 4 और श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। उच्च हिमालयी क्षेत्र की जटिल जलवायु के कारण चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

रुद्रप्रयाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों मृतकों की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है। जान गंवाने वाले तीर्थयात्रियों की पहचान बिहार के नालंदा जिला निवासी नंदू (65), उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिला निवासी हरिद्वार तिवारी (62), उत्तर प्रदेश के ही लखनऊ के रहने वाले रामनारायण त्रिपाठी (65) और राजस्थान के बारा निवासी हेमराज सोनी (61) के रूप में हुई है।

वहीं इन मौतों को मिलाकर केदारनाथ में मरने वालों की संख्या 41 तक पहुंच गई है। यदि बुधवार की शाम तक बद्रीनाथ में हुई 13 और गंगोत्री तथा यमुनोत्री में हुई 24 मौतों को ​भी जोड़ लिया जाए तो चारधाम यात्रा पर आए अब तक कुल 78 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो चुकी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!