युवक को बीच-बचाव करना पड़ा भारी, दबंगों ने घर में चाकू मारकर की हत्या

Edited By Ajay kumar,Updated: 09 Nov, 2019 07:12 PM

young man had to be intercepted bullying stabbed to death in house

ग्रेटर नोएडा  में अपराधों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन यहां पर लूटपाट, धोखेबाजी और हत्या की वारदोतों...

नोएडा: ग्रेटर नोएडा  में अपराधों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन यहां पर लूटपाट, धोखेबाजी और हत्या की वारदोतों ने तूल पकड़ ली है। दरअसल एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है जहां ग्रेटर नोएडा  के जारचा थाना क्षेत्र में स्थित पाटड़ी गांव में एक युवक को बीच बचाव करना उस वक्त  भारी पड़ गया, जब दबंगों ने घर में घुसकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

 

बता दें कि जारचा थाना क्षेत्र के पाटड़ी गांव में रहने वाला मोहित के दोस्त का विवाद गांव के कुछ दबंगों से बाइक खड़ी करने को लेकर हो गया था। मोहित ने अपने दोस्त और दबंगों के बीच हुए मारपीट को बीच-बचाव कर इस झगड़े को रफा दफा कर दिया था। लेकिन यह बात  दबंगों को नागवार गुजरी और कुछ देर बाद आधा दर्जन के करीब दबंग मोहित के घर जा पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने चाकू निकालकर मोहित को घायल कर दिया। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मोहित के घर वालों ने उसे दादरी के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

सूचना मिलने के बाद जारचा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने मोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मोहित के भाई सोनू की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!