यूपी और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में BJP की हार के बाद छिन जाएगी योगी की कुर्सी: अखिलेश यादव

Edited By Pooja Gill,Updated: 18 Nov, 2024 08:51 AM

yogi s chair will be snatched after bjp s

अंबेडकर नगर: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पराजय के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी छिन ली जाएगी...

अंबेडकर नगर: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पराजय के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी छिन ली जाएगी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री समाज में ‘नफरत का बारूद' बिछा रहे हैं और भेदभाव कर रहे हैं तथा दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के लोग उन्हें हटाने के लिए उनकी कुर्सी तक 'सुरंग' खोद रहे हैं। यादव ने कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जनसभाओं को संबोधित कर सपा और ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) गठबंधन की प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

'मुख्यमंत्री समाज में नफरत का बारूद बिछा रहे हैं'
अखिलेश यादव ने कहा, "जनता ने लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया' गठबंधन को रिकॉर्ड मतों से जिताकर भाजपा को उत्तर प्रदेश में नम्बर दो की पार्टी बना दिया। जब से भाजपा लोकसभा चुनाव हारी है, इनके नेताओं को नींद नहीं आ रही है। प्रदेश में नौ सीट पर हो रहा उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा उपचुनाव तो हारेगी ही, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी हारेगी। उसके बाद मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) जी की कुर्सी छिन जायेगी।" सपा अध्यक्ष ने दावा किया, "मुख्यमंत्री जी समाज में नफरत का बारूद बिछा रहे हैं। भेदभाव कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के लोग उन्हें हटाने के लिए उनकी कुर्सी तक सुरंग खोद रहे हैं। इनके उपमुख्यमंत्री दिल्ली का गाना बजा रहे हैं।"

'भाजपा जनता को डराकर, दबाव डालकर वोट लेना चाहती है'
सपा प्रमुख ने कहा कि जब से सपा ने पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) का नारा दिया है, मुख्यमंत्री घबराए हुए हैं, क्योंकि भाजपा सरकार ने पीडीए को कुछ नहीं दिया और वे पीडीए से नफरत करते हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा को निशाने पर लेते हुए दावा किया, "ये जो अंग्रेजों के विचार वंशी हैं, सब उल्टा काम कर रहे हैं। समाज में नफरत घोल रहे हैं। कटुता फैला रहे हैं। दूरियां पैदा कर रहे हैं। वे पीडीए की एकजुटता से डरे हैं। उपचुनाव में हार के डर से हिले हुए हैं।” सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री अब अधिकारियों को आगे कर चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन इस बार जनता और समाजवादी पार्टी तैयार है तथा जनता भाजपा को हरायेगी। यादव ने कहा कि यह उपचुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का संदेश है। उन्होंने दावा किया, “भाजपा जनता को डराकर, दबाव डालकर वोट लेना चाहती है। भाजपा जनता का अधिकार छीनना चाहती है। वोट देने का अधिकार छीनकर भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को कमजोर कर रही है। इस वोट के अधिकार की वजह से लोकतंत्र है।” 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!