अयोध्या को योगी ने करोड़ों की योजनाओं का दिया तोहफा, कहा- जहां कोई दुख न हो, वही है रामराज्य

Edited By Deepika Rajput,Updated: 26 Oct, 2019 05:26 PM

yogi arrives in ayodhya

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने कलाकार रुपी भगवान राम और माता सीता का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने तिलक कर युगों पूर्व राम राज्याभिषेक की स्मृति को...

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने कलाकार रुपी भगवान राम और माता सीता का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने तिलक कर युगों पूर्व राम राज्याभिषेक की स्मृति को जीवंत किया। इस दौरान सीएम योगी ने अयोध्या को 262 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा दिया।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने चौपाई पढ़कर अयोध्या का बखान किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत अमूल्य है। यह देश की सांस्कृतिक धरोहर है। इस कार्यक्रम को करने में 70 साल लगे हैं। हमने भारत की परंपरा को विश्वपटल पर पहुंचाया है। जहां कोई दुख न हो वही रामराज्य है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें अयोध्या आने से डरती थीं। वहीं दूसरी ओर मैं कई बार यहां आ चुका हूं।

सीएम ने कहा कि जिसने स्वाभिमान को ललकारा हमने उसको जवाब दिया। हमने बिना भेदभाव के विकास किया है। हमें राम की परंपरा पर गौरव की अनुभूति होती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया है। भारत दुनिया में विश्वगुरू के रूप में स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं, अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ता नहीं।
PunjabKesariकार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल व अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और प्रदेश मंत्री नीलकंठ तिवारी मौजूद रहे। बता दें कि, पिछले साल की तरह इस वर्ष भी दीपावली पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजान किया गया है। इस दौरान 5.51 लाख दीए जलाए जाएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!