गजब: लॉकडाउन में मायके फंसी पत्नी तो पति ने मौसेरी बहन से किया निकाह

Edited By Umakant yadav,Updated: 20 May, 2020 02:30 PM

wonderful my wife caught in lockdown while husband married cousin

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक गजब की घटना ने दस्तक दी है। यहां लॉकडाउन के चलते एक विवाहिता अपने मायके में फंस गई...

बरेली: कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक गजब की घटना ने दस्तक दी है। यहां लॉकडाउन के चलते एक विवाहिता अपने मायके में फंस गई तो उसके पति ने अपनी चचेरी बहन से निकाह कर लिया। जिसके बाद पत्नी नसीम ने अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी के ‘मेरा हक फाउंडेसन’ से मदद की गुहार लगाई है।

4 साल के बेटे ने मां को फोनकर दी जानकारी
वहीं इस प्रकरण पर ‘मेरा हक फाउंडेसन’ की अध्यक्ष फरहत नकवी ने कहा कि इसकी शिकायत जल्द ही पुलिस से करेंगी ताकि पीड़ित महिला नसीम को न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि नसीम का निकाह 2013 में नईम मंसूरी से हुआ था। दंपती के तीन बच्चे हैं। नसीम 19 मार्च को अपने माता-पिता से मिलने मायके गई थी। जिसके बाद 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और फिर लागू किए गए लॉकडाउन के कारण वह मायके में फंस गई। इस बीच नईम मंसूरी ने रिश्ते की मौसी की बेटी से निकाह कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि खुद नसीम के 4 साल के बेटे ने मां को फोन कर पिता की करतूत के बारे में जानकारी दी।

पति ने रिश्ते की मौसेरी बहन से की शादी
पति के दूसरे निकाह की जानकारी मिलने के बाद महिला जब अपने ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसके पति ने अपनी एक रिश्ते की बहन से शादी कर ली है। वे दोनों साथ रह रहे हैं। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसका पति दोनों बीवियों को साथ में रखने की बात कहने लगा, लेकिन नसीम इसके लिए तैयार नहीं हुई और अपने पति के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई करना चाहती है। यही वजह है कि पीड़ि‍ता ने अब मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!