गाय का दूध पीने से महिला की मौत! गांव में मचा हड़कंप, कारण जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Mar, 2025 07:10 PM

woman dies in noida after drinking cow s milk

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की रैबीज से संक्रमित गाय का दूध पीने से गुरुवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला भी रैबीज से संक्रमित हो गई थी। मृतक महिला का इलाज  दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा...

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की रैबीज से संक्रमित गाय का दूध पीने से गुरुवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला भी रैबीज से संक्रमित हो गई थी। मृतक महिला का इलाज  दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। वहीं संक्रमित गाय का दूध पीने वाले अन्य लोग रैबीज का टीका लगवा रहे हैं।

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
पूरा मामला नोएडा के जेवर स्थित कस्बे के थोरा गांव का है। गांव की सीमा नामक महिला ने एक गाय पाल रखी है। कुछ महीने पहले एक पागल कुत्ते ने इस गाय को काट लिया था। गाय ने लगभग दो महीने पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद इसी खुशी में सीमा ने गाय का पहला दूध अपने पड़ोसियों में बांटा था। इसके बाद गाय की तबियत बिगड़ गई। करीब डेढ़ महीने पहले पशु चिकित्सक ने गाय में रैबीज की पुष्टि की थी। साथ ही गाय का दूध पीने वाले सभी लोगों से तत्काल रैबीज का इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी थी। डॉक्टर की सलाह पर गाय पालने वाली महिला, उसके परिवार और दूध पीने वाले कुछ लोगों ने रैबीज का इंजेक्शन लगवा लिया था। 

इलाज में देरी के कारण चली गई महिला की जान  
वहीं कुछ अन्य लोगों ने लापरवाही बरतते हुए टीका नहीं लगवाया था। अब गाय मालकिन के पड़ोस में रहने वाली सीमा उम्र 40 साल की सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ने लगी। जिसके चलते महिला को एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां भी कोई आराम न होने पर महिला को दिल्ली के ही एक अन्य अस्पताल रेफर किया गया। जहां महिला में रैबीज की पुष्टि हुई। इलाज में काफी देर होने के कारण महिला की जान चली गई। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!