एक झटके में थम गईं 4 लोगों की सांसे! NH-34 पर वैन-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दूल्हे के भाई समेत 4 बारातियों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर

Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Apr, 2026 11:54 AM

van truck collision on nh 34 4 dead

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में ट्रक और वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे मौदहा क्षेत्र में राष्ट्रीय...

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में ट्रक और वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे मौदहा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर छिरका के पास हुई जब कुरारा से बारात लेकर महोबा जा रही एक वैन की गिट्टी से लदे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। 

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में वैन सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहन, आशीष, जितेंद्र और कमलेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!