Edited By Ramkesh,Updated: 13 Jan, 2022 08:12 PM

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर RLD और समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 29 सीटों में से RLD ने 19 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जिसमें उनके नाम...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर RLD और समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 29 सीटों में से RLD ने 19 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जिसमें उनके नाम इस प्रकार है:-

साहिबाबाद विधान सभा से सपा के अमरपाल, मोदीनगर से RLD से सुदेश शर्मा, धौलाना से सपा से असलम चौधरी, हापुड़ से RLD से गजराज सिंह, जेवर से अवतार सिंह भड़ाना,बुलंदशहर से RLD के हाजी यूनुस, स्याना से RLD से दिल नवाज खान, खैर से RLD से भगवती प्रसाद, कोल से सपा के सलमान सईद, अलीगढ़ से सपा से जफर आलम, कैराना से सपा से नाहिद हसन, शामली से RLD से प्रसन्न चौधरी

चरथावल से सपा से पंकज मलिक, पुरकाजी से RLD के अनिल कुमार, खतौली से RLD से राजपाल सैनी, नहटौर से RLD से मुंशीराम, किठौर से सपा से शाहिद मंजूर, मेरठ से सपा के रफीक अंसारी, बागपत से RLD के अहमद हमीद,लोनी गाजियाबाद से RLD से मदन भैय्या

दाबाद से RLD के प्रदीप चौधरी,छाता से RLD के तेजपाल सिंह, गोवर्धन से RLD के प्रीतम सिंह, बलदेव से RLD की बबीता सिंह, आगरा कैंट से सपा के कुंवर सिंह, आगरा देहात से RLD के महेश जाटव, फतेहपुर सीकरी से RLD के ब्रजेश चाहर, खैरागढ़ से RLD के रौतान सिंह,बाह से सपा के मधुसूदन शर्मा को टिकट को टिकट के नाम का ऐलान किया गया है।