उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख आरोग्य गंतव्य के रूप में विकसित किया जाए : CM Yogi Adityanath

Edited By Purnima Singh,Updated: 29 May, 2026 02:13 PM

up should be developed as a premier wellness destination says yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को प्राकृतिक चिकित्सा और आरोग्य सेवाओं के समन्वय से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख आरोग्य गंतव्य के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए 'आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति-2026' को लागू...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को प्राकृतिक चिकित्सा और आरोग्य सेवाओं के समन्वय से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख आरोग्य गंतव्य के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए 'आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति-2026' को लागू करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिये। आदित्यनाथ ने रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में 'आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस नीति-2026' को लागू करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को केवल उपचार आधारित व्यवस्था तक सीमित न रखते हुए आयुष, योग, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा और आरोग्य सेवाओं के समन्वय से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख 'वेलनेस गंतव्य' के रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष सेवाओं को आधुनिक प्रबन्धन, गुणवत्ता मानकों और पर्यटन से जोड़ते हुए ऐसा मॉडल तैयार किया जाना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रोजगार और निवेश को भी नयी गति मिले। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत, आयुर्वेद एवं योग की परम्परा तथा धार्मिक पर्यटन को आयुष आरोग्य क्षेत्र से जोड़ने की हिमायत करते हुए कहा कि वाराणसी, अयोध्या और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास 'वेलनेस और हीलिंग' आधारित पर्यटन विकसित किए जाने की व्यापक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष संस्थानों को उपचार केन्द्रों के साथ-साथ वेलनेस, प्रशिक्षण, अनुसंधान और रोजगार सृजन के केन्द्र के रूप में विकसित किया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!