UP News: इंजेक्शन लगाने के कुछ समय बाद हुई महिला की मौत, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Feb, 2023 12:25 PM

up news woman dies shortly

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक दलित महिला का इलाज किया। इलाज के कुछ समय बाद ही उस महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद महिला के परिजनों में कोहराम...

भदोहीः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक दलित महिला का इलाज किया। इलाज के कुछ समय बाद ही उस महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने इस मामले की जानकारी पुलिस (Police) को दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी।

PunjabKesari  

यह भी पढ़ेंः CM योगी आज आएंगे मथुराः GLA यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत, सुरक्षा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

गलत इंजेक्शन देने से हुई महिला की मौत
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के कोइरौना थाना इलाके का है। जहां की रहने वाली एक दलित महिला की बीते शुक्रवार को तबीयत खराब हो गई थी। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे इलाके के सेमराध स्थित एक क्लीनिक में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने कुछ दवा देने के बाद उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन के कुछ ही देर बार महिला की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई और उसने छटपटाते हुए दम तोड़ दिया। गलत इंजेक्शन देने के कारण महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

PunjabKesari  

यह भी पढ़ेंः 'अखिलेश यादव को शूद्र नहीं मानती BJP' रामचरितमानस विवाद पर बोले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्या ने बताया कि इस मामले में परिजनों के हंगामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। उन्होंने बताया महिला के पति रमा शंकर की तहरीर के आधार पर रविवार को झोलाछाप डॉक्टर राजन विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की और पुलिस को आरोपी के पास डॉक्टरी से सम्बंधित कोई डिग्री नहीं मिली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!