UP Monsoon Session: यूपी विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, सीएम योगी बोले- '2016 के मुकाबले अपराध कम हुए'

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Jul, 2024 11:51 AM

up monsoon session proceedings of up assembly

UP Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज यूपी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके जरिए सरकार विधानसभा उपचुनाव...

UP Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज यूपी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके जरिए सरकार विधानसभा उपचुनाव को भी साधने का प्रयास करेगी। यह बजट करीब 30 हजार करोड़ के आसपास रहने का अनुमान है। विधानसभा में अनुपूरक बजट दोपहर 12:20 बजे रखा जाएगा और वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना यह बजट पेश करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में बोल रहे है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध में कमी आई है। महिला सुरक्षा में ठोस कदम उठाए गए है। यूपी सरकार कड़ी पैरवी से अपराधियों को सजा दिला रही है।



'2016 की तुलना में दहेज की घटनाएं हुई कम'
विपक्ष के महिला व बाल अपराध के सवाल पर सीएम योगी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ''महिला बाल सुरक्षा के मुद्दे केवल बाहरी ही नही, घर के अंदर और घर के बाहर दोनो होते है। सरकार ने इस को रोकने के लिए जो प्रयास किए है। 2016 की तुलना में दहेज की घटनाएं 23-24 में 17.5% की कमी आई। बलात्कार में 2016-17 से 2023-24 की तुलना में 25.30% की कमी आई है। 2017 से 2024 के बीच महिला और नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामलो में सरकार के प्रॉसिक्यूशन तेज करने के परिणाम सामने आए हैं। 24402 प्रकरण में अभियुक्तों को सजा दिलाई गई है।

'महिला संबंधी अपराध में वर्षों के पेंडेंसी को पूरा किया'
सीएम योगी ने कहा कि ''2017 से 2024 तक पॉक्सो अधिनियम अंतर्गत 9875 अभियोगों में सजा दिलाई गई है। 2022 से 2024 के बीच महिलाओं के विरुद्ध पॉक्सो अपराध में 16718 अभियुक्तों को सजा दी गई, 21 को मृत्युदंड, 1713 आजीवन कारावास,4653 को दस वर्ष या अधिक का कारावास, 10331 को दस वर्ष के कम के कारावास की कार्रवाई हुई। प्रदेश में इस दिशा में हुए अन्य प्रयास में इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम को हमने 2018 से ही पोर्टल एक्टिव किये है,इसमे फोकस मॉनिटरिंग होती है। महिला संबंधी अपराध में वर्षों के पेंडेंसी को पूरा किया। आज देश में महिला अपराध में अपराधियों को सजा दिलाने में तीसरे नंबर का राज्य उत्तरप्रदेश है।

सीएम योगी ने लगाए सपा पर आरोप
सरकार महिला सुरक्षा के लिए गंभीर है। इसीलिए 2017 में आने के बाद पहला काम एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया और इसका सबसे पहले विरोध समाजवादी पार्टी ने किया। ये भी बोलने में कोई संकोच नही है कि महिला सम्बंधी अपराध में सबसे ज्यादा इन्वॉल्व समाजवादी पार्टी के लोग पाए जाते हैं। यही नहीं ये लोग उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते है, जिसने कहा था "लड़के हैं गलती कर जाते हैं।"


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!