कोविड-19 अस्पतालों में मोबाइल पर प्रतिबंध आदेश को UP सरकार ने लिया वापस
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 24 May, 2020 05:19 PM

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोविड-19 एल-2 और एल-3 के डेडिकेटेड अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी थी। अब प्रदेश सरकार ने रोक संबंधी...
लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोविड-19 एल-2 और एल-3 के डेडिकेटेड अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी थी। अब प्रदेश सरकार ने रोक संबंधी आदेश को वापस ले लिया है। इस संबंध में UP के चिकित्सा शिक्षा एंव प्रशिक्षण महानिदेशक केके गुप्ता ने एक नया ऑर्डर जारी किया है।

बता दें कि UP सरकार ने शनिवार को एक आदेश जारी किया था, जिसमें कोविड-19 समर्पित अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के मोबाइल फोन ले जाने पर यह कह कर कि मोबाइल से संक्रमण फैलता है। ऐसे में इस पर प्रतिबंध लगाया जाए। बैन कर दिया गया था। सरकार के इस फैसले पर विपक्षी नेताओं ने सवाल भी उठाए थे। आलोचना के बाद सरकार ने अपने आदेश को वापस ले लिया है।
अखिलेश ने कसा था तंज
सरकार के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सवाल उठाए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर मोबाइल से संक्रमण फैलता है तो आइसोलेशन वार्ड के साथ पूरे देश में इसे बैन कर देना चाहिए। यही तो अकेले में मानसिक सहारा बनता है। वस्तुतः अस्पतालों की दुर्व्यवस्था व दुर्दशा का सच जनता तक न पहुँचे, इसीलिए ये पाबंदी है। ज़रूरत मोबाइल की पाबंदी की नहीं बल्कि सैनेटाइज करने की है।
Related Story

UP School News: अब 10 बजे के बाद स्कूलों में नहीं होंगी ये एक्टिविटीज, हीट एक्शन प्लान को लेकर...

मुंबई पहुंचे UP वालों से Akhilesh का बड़ा दावा: 2027 में पलटेगी बाजी, इस PDA फॉर्मूले से साफ होगा...

BJP का मिशन 2027 तेज! दो दिवसीय UP दौरे पर रहेंगे नितिन नवीन, लखनऊ में करेंगे रोड शो, चुनाव से पहले...

'नेता का आदेश था, अब काम नहीं करना...' कमाल अख्तर का सपा मुख्य सचेतक पद से अचानक इस्तीफा, कही ये...

Lucknow Encounter: UP STF की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख का इनामी शूटर ढेर, बिल्डर मर्डर केस में था वॉन्टेड

'अलीगंज त्रासदी UP के लिए बड़ा सबक, अब नहीं होगी कोई चूक', लखनऊ अग्निकांड पर सख्त हुए CM Yogi,...

राम मंदिर दान विवाद: अयोध्या में पूजा से पहले UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, कई सांसद भी घिरे

UP Politics: '2027 में बनेगी PDA सरकार', अयोध्या न जाने के तंज पर भड़के Akhilesh... बोले- BJP को...

UP: थाने के सरकारी आवास में महिला सिपाही की संदिग्ध मौ/त, आधा घंटा पहले ही ड्यूटी से लौटी थीं ज्योति

योगी सरकार का एक और कदम, ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल; ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत